फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अंधविश्वास में न पड़ें... सांप काटे तो एंटी वेनम लगवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजित बैठक में डॉक्टरों ने जानकारियों साझा कीं। इस दौरान वनकर्मी ने भी कोबरा और करैत सांप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां और रोचक तथ्य बताए। इस दौरान सीएमएस ने स्टाफ को बेहतर तरीके से मरीजों का इलाज करने के लिए कहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सीएमएस डॉ. बृजेश चंद सक्सेना के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम और स्टाफ कर्मियों के साथ बैठक हुई। चिकित्सकों ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंधविश्वास में न पड़ें। मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे और एंटी वेनम लगवाएं। इस मौके पर वन कर्मी सिंटू ने कोबरा सांप दिखाया।
बताया कि रामपुर में सबसे अधिक कोबरा और करैत सांप रहते हैं। कोबरा जहरीला सांप है। बताया कि कोबरा और करैत के काटने पर 20-25 मिनट के अंदर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कोबरा के काटने पर सीने में जलन, नींद आना और उल्टी होने का लक्षण होता है। कोबरा के काटने पर दो निशान दिखाई देते हैं। करैत के काटने पर निशान कम दिखते हैं। इसमें जलन, सूजन नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में दर्द, नींद आना, सीने में जलन, उल्टी होती है। इसके अलावा अन्य डॉक्टरों ने भी अपने इलाज के तरीके साझा किए। इस मौके पर अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें