फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईनीज मांझे की चपेट में आकर डाक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल के यूूनानी विभाग में संविदा के पर तैनात डॉक्टर स्वार रोड पर मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना निवासी मोहम्मद इकबाल जिला अस्पताल में बनी आयूष विंग यूनानी विभाग में तैनात हैं। वह रोजाना की तरह शनिवार को बाइक से अस्पताल आ रहे कि रास्ते में स्कूल के पास अचानक से चाइनीज मांझा उनकी गर्दन पर आ जाने के कारण उनकी गर्दन में निशान पड़ गया।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उनको आनन फानन में जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद सारे डाक्टर उनको देखने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

इस चाइनीज मांझे से अब तक तीन लोग इसका शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। शहर भर में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। इस मांझे से लोग पतंग उड़ा रहे हैं जिसके चलते सड़कों पर चलने वाले लोगों को काफी परेेशानी आ रही है। लोग इसका शिकार हो रहे हैं। दो दिनों में चाइनीज मांझे से अब तक तीन लोग इसका शिकार हो चुके है लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें