फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.जीएस चड्ढा नीमा के अध्यक्ष बने 

Mon, 05 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डा. जीएस चड्ढा को अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन के विस्तार पर चर्चा की।

सिविल लाइंस स्थित एक बैंकट हॉल में हुए कार्यक्रम में नीमा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष डा. तौसीफ व सचिव डा. इकबाल ने अपने कार्यकाल के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन से जुड़े सभी चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं को समाज सेवा के रूप में आगे बढ़ाने के लिए अपील की। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डा. जीएस चड्ढा को अध्यक्ष, डा. अब्दुल सलाम को सचिव, डा. जतिन अरोड़ा व डा. मोहम्मद काशिफ को उपाध्यक्ष, डा1 अर्पित गुप्ता को संयुक्त सचिव, डा. तरुण यादव को कोषाध्यक्ष और डा. हिमांशु अनेजा को पीआरओ मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डा.जीएस चड्ढा ने सभी चिकित्सकों से साथ मिलकर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में युवाओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिससे संगठन को और भी मजबूती मिले। इस अवसर पर डा. वीवी शर्मा, डा. अजय शुक्ला, डा. शुएब खुर्शीद, डा. राकेश, डा. करामत, डा. अंबरीश, डा. मेहंदी हसन, डा. दीपांशु, डा. नितिन, डा. सुशील, डा. इलयास, डा. जाकिर हुसैन, डा. आमिर, डा. एके गुप्ता, डा. पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें