रामपुर। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में डीएमए की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान महार्षि विद्या मंदिर और तीसरा स्थान श्री हरि शिशु मंदिर सिविल लाइंस ने प्राप्त किया।
डीएमए की ओर से विश्वास पांडेय, राघव गुप्ता, सिद्धि अग्रवाल, गीत, सोहा, अनन्या, जय, तनिषा और अनमोलिका ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अति थि राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. गौरव वार्ष्णेय, रविंद्र गुप्ता, सुषमा कपूर, नैना कक्कड़, मीनू सक्सेना और विकास पांडेय ने किया। इस मौके पर माधव गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, परमानंद शर्मा, दीपक पुंडीर, मोहिनी पाहवा, राशि अग्रवाल, सुमन गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, संजीव जैन, उमेश सिंघल, अश्विनी पाहवा, अशोक अग्रवाल, शालिनी चावला, गीता गुप्ता, गीता अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, भारत भूषण गुप्ता, पीयूष जिंदल और गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। ब्यूरो