फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश के बाद डीएम ने शहर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम ने लगातार हो रही बारिश को लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में व्यवस्थाओं का हाल देखा और इसके बाद वर्चुअल बैठक कर जरूरी निर्देश भी दिए। डीएम रविंद्र मांदड़ ने गांधी समाधि से मिस्टन गंज, किला, तोपखाना तक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल बैठक के द्वारा अधिकारियों के पेंच कसे। डीएम ने कहा कि बारिश के दौरान यदि किसी का मकान क्षतिग्रस्त होता है तो उस परिवार को तत्काल नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही ऐसे लोगों के लिए भोजन आदि का भी प्रबंध अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामनगर से कोसी नदी में यदि भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है, तो कोसी और रामगंगा नदियों के किनारे बसे करीब 16 गांव के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नदी के तटीय क्षेत्रों में स्थित गांव में लोगों को बचाव और सुरक्षा के बारे में व्यापक जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। बारिश के दौरान लटकते बिजली के तारों की समस्या दुरुस्त हो जानी चाहिए। प्रशासनिक स्तर से जनपद एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल प्रभाव से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित गोशालाओं का भी संबंधित खंड विकास अधिकारी निरीक्षण करें और वहां जलभराव जैसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए जरूरी प्रबंध करें। बारिश के दौरान जनपद में परिषदीय विद्यालयों में जर्जर कमरों में कक्षाएं आयोजित नहीं होंगी, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इसको लेकर कार्रवाई करेंगे।
बारिश के समय शहर का बुरा हाल देखकर डीएम ने फटकार लगा दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर का यह हाल काफी खराब है। इसके लिए उन्होंने नगर पालिका ईओ और संंबंधित अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें