फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धार्मिक स्थल के विवाद में डीएम ने दिए शांति बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम पसियापुरा के चर्चित धार्मिक स्थल का विवाद अभी थम नहीं रहा है। डीएम ने बृहस्पतिवार को तीनों पक्षों की बैठक बुलाकर स्पष्ट कहा कि न्यायालय के आदेशों का कोई भी उल्लंघन नहीं करेगा। उन्होंने एसडीएम और सीओ को न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने व शांति व्यवस्था बरकरार रखने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थल पर अभी भी पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर अपना अस्तित्व जमाने को लेकर दो पक्षों में ढाई साल से विवाद चल रहा है। एसडीएम के अनुसार न्यायालय ने एक पक्ष के देवेंद्र सिंह के पक्ष में निर्णय दिया कि वह धार्मिक स्थल के लंगर आदि की व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। ऐसे में कोई भी धार्मिक स्थल के संचालन में कोई भी दखलंदाजी नहीं करेगा।
इस बीच मुख्य पैरवीकर्ता व मुख्य सेवादार देवेंद्र सिंह ने दूसरे पक्ष के सत्येंद्र सिंह से आपसी समझौता कर संयुक्त रूप से धार्मिक स्थल की व्यवस्थाओं का संचालन करने की शुरुआत की। इसका तीसरे पक्ष के लोगों ने बुधवार को विरोध शुरू कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सभी को शांत कर दिया था और शांति व्यवस्था बरकरार रखने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात क्षेत्र की तमाम महिलाएं ग्राम पसियापुरा स्थित धार्मिक स्थल पहुंची। जिसका व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। रात में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे थे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को शांत करते हुए तीसरे पक्ष को वापस भेज दिया था।
बृहस्पतिवार की दोपहर डीएम ने जिला मुख्यालय पर तीनों पक्षों की बैठक आयोजित की। डीएम ने तीनों पक्षों को सुनने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय का जो भी आदेश है, उसका सभी को अनुपालन करना है। उन्होंने एसडीएम व सीओ को न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थल की व्यवस्थाओं का संचालन न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार देवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश को उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।



पुलिस सुरक्षा में पहुंचे देवेंद्र सिंह
मुख्य सेवादार देवेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर डीएम की बैठक में पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें कभी भी धमकी देने वाले लोग जान से मार सकते हैं। उन्हें पुलिस सुरक्षा में डीएम की बैठक में ले जाया गया और बाद में सुरक्षा में ही धार्मिक स्थल वापस लौटे।
-

300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
बृहस्पतिवार को सुबह से ही पीएसी की दो कंपनी सहित कई थानों की फोर्स तैनात रही। कोतवाली मिलक खानम, स्वार, टांडा, केमरी, भोट, खजुरिया, शहजादनगर आदि थानों के प्रभारी टीम के साथ मुस्तैद रहे। धार्मिक स्थल की सुरक्षा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक स्थल पर तीनों पक्षों के बीच कोई विवाद न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसकी अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें