रामपुर। डीएम के सीयूजी नंबर में कॉल करके दो मजदूरों ने शिकायत कर कहा कि उन्हें भट्टा स्वामी ने बंधक बना लिया है। वह उन्हें घर जाने नहीं दे रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल टीम भेजकर 25 मजदूरों को मुक्त कराया। साथ ही भट्टा स्वामी को चेतावनी भी दी।
शिकायतकर्ता महिपाल एवं राजकुमार ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी के सीयूजी नंबर में शनिवार को शिकायत कर कहा कि वे सैफनी के सुल्तान ब्रिक वर्क्स, ग्राम बडांगांव में काम करते हैं। भट्टा स्वामी उन्हें घर जाने नहीं दे रहा है। इस पर डीएम ने एसडीएम शाहबाद को मौके पर भेजा।
डीएम ने बताया कि मजदूरों ने बताया कि वे ईंट-भट्टे पर कार्य नहीं करना चाहते हैं और घर जाना चाहते हैं। कहा कि इसके बाद इन मजदूरों की मजदूरी के 32 हजार रुपये भी दिलवाए गए। साथ ही सभी को घर भेज दिया। उधर, मजदूरों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। कहा कि 25 मजदूरों को घर भिजवाया गया है। साथ ही भट्टा स्वामी को चेतावनी दी गई है।