फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले में मिलेगा रामपुरी चाकू तो वायलिन से बजेगा संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली मेले से रामपुरी चाकू को नई धार लगेगी, तो वायलिन पर पारंपरिक संगीत की धुनें सुनाई देंगी। इसके अलावा जरी-जरदोजी, पतंग, टोपी जैसे स्थानीय उत्पादों को भी नया आयाम मिलेगा। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की कुछ इसी मंशा से दीपावली मेले का आयोजन किया गया है, जहां पारंपरिक उत्पादों के प्रोत्साहन पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार से बापू मॉल में दीपावली मेले की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी आन्जनेय कुुमार सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मिट्टी के बना दीये जलाए। चार नवम्बर से 14 नवम्बर तक आयोजित कराए जा रहे दिवाली मेले का शुभारंभ करने के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने बापू माल परिसर में आयोजित दिवाली मेले में स्थानीय उत्पादों से संबंधित दुकानों पर जाकर उनके उत्पादों को देखा। वायलिन उद्योग से जुड़े मोहम्मद जफर को वायलिन उद्योग को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा स्वीकृत 10 लाख रुपये का ऋण में से पहली किस्त के रूप में 4.16 लाख रुपये का ड्राफ्ट जिलाधिकारी ने जफर को प्रदान किया। इसके साथ ही चाकू उद्योग को बढ़ाने के लिए भी बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा महमूद अली को पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये का ड्राफ्ट जिलाधिकारी ने प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला आयोजित होने की परंपरा जनपद में पूर्व से ही रही है। इसी परंपरा को रामपुर की विशेषता और स्थानीय उत्पादों से जोड़कर परंपरागत रूप से दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मेला आयोजित किया जा रहा है। मिट्टी के दीयों और खिलौनों का प्रयोग, ताजे धान से बने चूड़े के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक स्थानीय मिठाइयां हमारी परंपरा में रही हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी परंपरा के अनुसार प्रकृति के अनुकूल माहौल में लोग दीपावली का पर्व मनाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सचान, परियोजना निदेशक मोतीलाल व्यास, एलडीएम टीपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें