रामपुर।बिजली विभाग रोजाना मीटर चेकिंग अभियान चला रहा है। सोमवार को पहाड़ी गेट पर एक बार फिर चेकिंग के दौरान 19 मीटरों की रीडिंग में छेड़छाड़ की गई। जिस पर टीम ने यहां पर मीटर उतार लिए और टीम लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। जबकि इनमें से आठ लोगों पर जुर्माने के 180000 रुपये पार्ट पेमेंट के रुप में जमा कराए गए।
विद्युत वितरण खंड प्रथम रामपुर के पहाड़ी गेट सब स्टेशन पर मीटर टेंपरिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 घरों के मीटर साइट पर टैंपर पाए गए। इन मीटरों की रीडिंग से छेड़छाड़ की गयी थी। मीटर की रीडिंग को कम करने की कोशिश की गई थी। इसके साथ ही यहां पर मीटर काफी जर्जर हालत में भी पड़े हुए थे। टीम न इन 19 घरों के मीटरों को उतरवाकर जब्त कर लिया। जबकि इनमें से आठ लोगों के खिलाफ जुर्माने के तौर पर 180000 रुपये पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराए गए। बाकी लोगों पर मीटर टेंपरिंग की एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। बता दें कि मीटर टैंपरिंग में एक सप्ताह के अंदर लगभग 70 से अधिक मीटर टैंपर एक ही बिजलीघर में पकड़े जा चुके हैं।