रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की चयन समिति ने जिले की भंग तहसील और ब्लॉक कमेटियों को फिर से बहाल कर दिया है। संगठन ने अधिकांश पुराने पदाधिकारियों पर ही भरोसा जताया है, जबकि केवल तीन नए चेहरों को कमेटियों में जगह दी गई है।
जल्द ही जिला कमेटी का भी गठन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने बताया कि जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने पहले सभी कमेटियां भंग कर दी थीं। इनके पुनर्गठन के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति बनाई गई थी।
समिति ने बृहस्पतिवार को विचार-विमर्श के बाद पुरानी कमेटियों को बहाल करने का फैसला लिया। नई सूची में रामबहादुर यादव (मिलक) ब्लॉक अध्यक्ष, राहत खां (शाहबाद) तहसील अध्यक्ष और मजहर अली (टांडा) नगर अध्यक्ष बने रहेंगे। संवाद