फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान की जांच के लिए गए अफसरों के सामने चले लाठी डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राशन की दुकान की जांच करने के लिए गए अफसरों के सामने ही ग्रामीणों के बीच लाठी डंडे चल गए। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट देख अफसर भी मौके से खिसक लिए। वहीं, अफसरों ने जांच में जाने से पहले पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम ढक्का हाजीनगर का है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। शिकायत आते ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए। एसडीएम ने तहसीलदार एवं पूर्ति विभाग की टीम बना दी। बुधवार को नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव गांव में जांच करने के लिए पहुंच गए। टीम ग्रामीणों के बयान ले रही थी कि राशन विक्रेता पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और शिकायतकर्ताओं पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। टीम गांव से बिना जांच के लिए वापस लौट आई। तब तक मारपीट की इस घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए थे। मामले की जानकारी अजीमनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मेडिकल के जिला अस्पताल भेज दिया। अजीमनगर थाना प्रभारी रविन्द्र कुुमार ने बताया कि टीम को जांच करने जाने से पहले हमें जानकारी देनी चाहिए थी, ताकि टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मियों को भेज दिया जाता। लेकिन, पुलिस को जानकारी ही नहीं दी। बताया कि अभी दो लोगों को मेडिकल कराने के लिए भेजा है। कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें