फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भोट में मैरिज हॉल में विवाद, सात लोग गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र के लाला वाला बाग स्थित एक मैरिज हॉल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबनगर गांव निवासी जीशान, हारुन और महफूज एक पक्ष से थे। वहीं, दूसरे पक्ष से पंजाबनगर गांव निवासी जमीर, नसीर और फरीद तथा मुल्लाखेड़ा निवासी शाकिब शामिल थे। मैरिज हॉल में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने सभी सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मैरिज हॉल में हंगामा करने और मारपीट पर आमादा सातों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें