फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साइकिल समेत तालाब में गिरे दिव्यांग छात्र की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई कर रहे दिव्यांग शहनवाज (10) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह कक्षा चार का छात्र था। लोगों ने बताया कि छात्र साइकिल समेत तालाब में गिर गया था। टांडा थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी इरफान अली की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव में ससुराल है। उनका एक बेटा शहनवाज (10) अपने मामा असलम के पास रहकर पढ़ाई करता था। असलम के घर के पास में ही तालाब है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बजे शाहनवाज साइकिल लेकर घर से घूमने के लिए निकला था लेकिन तालाब के पास साइकिल फिसल जाने से वह साइकिल समेत तालाब में गिर गया।
विज्ञापन

तालाब में डूबता देख उसके नाना ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बालक को ढूंढा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ शहनवाज के परिजन भी आ गए। हल्का प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया तो पंचनामा भरकर शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें