शाहबाद (रामपुर)। ढकिया में रानी पद्मावती की याद में चल रहे मेले के तीसरे दिन दंगल का आयोजन हुआ। इस दंगल में क्षेत्र व दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाएं। दातागंज के दिव्यांग पहलवान जगदीश की मेरठ के झब्बू से कुश्ती हुई। जिसमें दिव्यांग जगदीश ने झब्बू को चित कर दिया।
। पहली कुश्ती रामनगर के आवेश की बमेटा के अज्जू के साथ हुई। जिसमें आवेश ने अंजू को धूल चटा दी। अगली कुश्ती सहारनपुर के कुलदीप की गौरव के साथ हुई। जिसमें कुलदीप विजय घोषित हुए। बागपत के फेनिश की हापुड़ के विजय से कुश्ती हुई। जिसमें विजय घोषित हुए। अगली कुश्ती सहारनपुर के कुलदीप की मेरठ के फिरोज के साथ हुई। जिसमे कुलदीप ने जीत दर्ज की। धुलाना के अनुज की रामनगर के आवेश के साथ कुश्ती हुई। इस कुश्ती के अनुज विजयता रहे। इसी क्रम में गजरौला के जावेद की हापुड़ के विजयता के साथ कुश्ती हुई। हापुड़ का विजयता ने जीत दर्ज की। बमेटा के अज्जू की दिल्ली के भीम से कुश्ती हुई। जिसमें भीम ने दांव पेंच दिखाकर लोगों को हैरत के डालकर जीत दर्ज की। इस कुश्ती में दिव्यांग की जीत ले बाद दंगल प्रेमियों में जमकर तालियां बजाई। इस दौरान कुंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, पिंटू सिंह, धर्मपाल सिंह, सतीश कुमार सिंह, भागीरथ सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहें।