फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीएम के प्रयास से दिव्यांग दुर्गा को मिलेगी पक्की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। डीएम के प्रयास से आखिरकार दिव्यांग दुर्गा प्रसाद को रहने के लिए पक्की छत नसीब होगी। डीएम ने गांव गदमर पट्टी पहुंचकर दिव्यांग दुर्गा प्र्रसाद के आवास निर्माण का श्री गणेश कर दिया। अपने हाथों से नींव की पहली ईंट रखी तो दुर्गा प्रसाद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

दरअसल, शाहबाद ब्लॉक के गांव गदमर पट्टी के रहने वाले दिव्यांग दुर्गा प्रसाद पक्की छत की फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। उनका कहना था कि ग्राम प्रधान और सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में उनका नाम काट दिया। जिससे उनको आवास नहीं मिला। जांच में प्रधान और सचिव दोषी पाए गए। डीएम ने सख्ती दिखाई और प्रधान व सचिव को दिव्यांग का आवास स्वयं के खर्चे से बनवाने की जिम्मेदारी सौंप दी। जिस क्रम में डीएम आवास निर्माण की नींव रखने के लिए गांव पहुंचे और ईंट रखकर पूजन किया। एक महीने के अंदर दुर्गा प्रसाद का पक्का मकान बनकर तैयार हो जाएगा। अब दुर्गा प्रसाद की सर्द रातें पन्नी या तिरपाल के नीचे नहीं कटेंगी। यहां पर डीएम ने दिव्यांग का राशन कार्ड बनवाने के साथ-साथ राशन से जुड़ी समस्याओं के लिए गांव में रविवार के दिन एक शिविर लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने लोगों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी सूची पढ़कर लाभार्थियों को उनके नाम बताए और उनकी पात्रता का सत्यापन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें