रामपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत एलिंको काहपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। प्राथमिक विद्यालय बाकर में आयोजित कार्यक्रम में एलिंको से आए अजय कुमार व अमित कुमार ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे। इस दौरान 21 बच्चों को एमआर किट, तीन बच्चों को ब्रेल किट, 46 एल्बोक्रेचेज, 24 वैशाखी, एक वाकिंग स्टिक, 23 व्हील चेयर, 29 ट्राईसाइकिल, चार रोलेटर, 35 हियरिंग एड दिए गए। इस मौके पर समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सत्येंद्र कुमार शर्मा, शाहिद हुसैन, स्पेशल एजुकेटर विजय प्रताप सिंह, आशीष कुमार पांडेय, डॉ. रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद