फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गंदगी से अटा गंदा नाला, बदबू से लोग बेहाल

Wed, 29 Oct 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
मिलक खानम के मझरा शादीनगर हजीरा गांव के रास्ते की दुर्दशा। संवाद
विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। मझरा शादीनगर हजीरा गांव में 20 दिनों से गंदे नाले का पानी गलियों और घरों के बाहर फैला है। नाला गंदगी से अटा होने की वजह से दुर्गंध से लोग परेशान हैं। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और बदबू से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सफाई न होने की वजह से नाला गंदगी से अटा है। पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दो दिन में सफाई शुरू नहीं हुई तो वह पंचायत कार्यालय पर धरना देंगे। शिकायत पर बीडीओ ऋषिपाल सिंह और एडीओ पंचायत सुरेश सिंह मंगलवार को गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर नाले की स्थिति देखी और गंदगी से भरे मार्गों का निरीक्षण किया।
बीडीओ ने कहा कि नाले की सफाई प्राथमिकता पर कराई जाएगी और दो दिन के भीतर खुदाई का कार्य शुरू होगा ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके। एडीओ पंचायत ने स्थानीय सफाई कर्मियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें