फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में दीपोत्सव की धूम

Tue, 10 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कालेजों में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में दीपावली का अवकाश भी घोषित कर दिया गया। दीपोत्सव में बच्चों ने रंगोली सजाई, साथ ही ग्रीटिंग्स कार्ड भी बनाए। आतिशबाजी भी की गई। बच्चों में इसको लेकर जबर्दस्त उत्साह रहा। दीपावली पर स्कूल-कालेजों में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन



सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दीपावली धूमधाम से मनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने भगवान गणेश-लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष बीडी गुप्ता ने दीपावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर महेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।


श्री हरि इंटर कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने कंडील बनाए, साथ ही रंगोली भी सजाई। ग्रीटिंग्स कार्ड भी बनाए गए। कलश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलश में शिवांगी, कीर्ति, भूमि ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



निर्भय सरन गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। आनंद कांवेंट स्कूल में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने दीप सज्जा प्रतियोगिता में दीप जलाए। ग्रीटिंग्स कार्ड प्रतियोगिता भी कराई। खराब वस्तुओं से मोमबत्ती बनाई। सीनियर ग्रुप में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


इस मौके पर प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना ने दीपावली के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या आभा सक्सेना, दीपाली, विनीता, दिव्या सक्सेना, दिव्या भारती, नैनसी आदि मौजूद रहीं। बचपन प्ले स्कूल में दीपावली के मौके पर स्कूल की डायरेक्टर नमिता सिंहल और पूनम गुप्ता ने दीपावली के बारे में जानकारी दी।


मोमबत्तियों से स्कूल को सजाया गया साथ ही मिठाई और चाकलेट बांटी गई। बच्चों को केवल चार पटाखे जलाने की सलाह दी गई। भगवान देई इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज में भी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजन किया गया। रंगोली सजाई गई साथ ही दीपावली के बारे में जानकारी दी।


निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें नरेंद्र ने पहला, परवीन ने दूसरा व दिलवर ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में गुरप्रीत, इल्मा व जुलेखा ने पहला, प्रियंका, गौरी ने दूसरा दूरा रीनू, अंजू व पुष्पा बी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डा.आरए शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें