फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दलहनी फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू, पांच सौ सर्वेयर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कृषि व राजस्व विभाग ने धान और गेहूं की तरह सब्जी, मक्का, गन्ना और दलहनी फसलों का भी डिजिटल सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन विभागों के पांच सौ से ज्यादा सर्वेयर नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र की एग्रीस्टैक योजना के तहत रबी और खरीफ फसल की ई- खसरा पड़ताल का काम पूरा हो गया। अब जायद फसलों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए कृषि, राजस्व और पंचायती राज विभाग के 500 सौ से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। सब्जी, मक्का, गन्ना और दलहनी फसलों का सर्वे 31 मई तक पूरा करना है। सर्वेयर को तहसील स्तर पर पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सर्वेयर खेत-खेत पहुंच रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही सर्वे का टाइम भी बदल दिया है।
-

जिले में रबी और खरीफ के बाद जायद फसल की भी खसरा पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए 522 सर्वेयर लगाए गए हैं। सर्वेयर को 31 मई तक 2.84 लाख 859 गाटा का सर्वे पूरा करना है। डिजिटल क्राप सर्वे से किसानों को कई लाभ मिलेंगे। - शैलेंद्र कुमार, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ई- खसरा पड़ताल से मिलेगा यह लाभ -

दस्तावेजों का बार-बार सत्यापन कराने से मिलेगी मुक्ति
फसल से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी

एमएसपी पर फसल बेचना होगा आसान
किसानों को वास्तविक क्षति का मिल सकेगा मुआवजा

कृषि में नवाचार करने में मदद मिलेगी
किसानों की आमदनी में होगी वृद्धि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें