फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला कारागार में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, बंदियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा तकनीकी ज्ञान

Sat, 29 Aug 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी के माध्यम से बंदियों को पढ़ाई, ज्ञानवर्धक सामग्री और तकनीकी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य जेल से बाहर निकलने के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

जिला कारागार में वर्तमान में करीब 650 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है। जेल प्रशासन का मानना है कि खाली समय का सदुपयोग कराकर बंदियों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इसी दिशा में शासन के सहयोग से डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की गई है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रोजेक्टर और टैबलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बंदी यहां विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे। किताबों के साथ डिजिटल माध्यम से शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री तक उनकी पहुंच होगी।
विज्ञापन

0000
सुबह की शुरुआत अब किताबों से
जेल प्रशासन के अनुसार बंदी प्रतिदिन सुबह लाइब्रेरी में पहुंचकर अपने पसंदीदा विषयों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। पढ़ाई के साथ उन्हें ई-बुक्स, शैक्षिक सामग्री और प्रेरक वीडियो देखने का अवसर भी मिलेगा। इससे उनमें सीखने की रुचि बढ़ने के साथ आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए बंदियों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिन बंदियों को कंप्यूटर चलाने का अनुभव नहीं है, वे यहां से बुनियादी कंप्यूटर और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल सीख सकेंगे।
0000
तकनीकी ज्ञान से रोजगार की राह होगी आसान
जेल प्रशासन का मानना है कि आज के दौर में तकनीकी जानकारी रोजगार के लिए बेहद जरूरी है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बंदियों को ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जो जेल से बाहर निकलने के बाद उनके लिए उपयोगी साबित हों। इससे वे नए कौशल सीखकर रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
0000
डिजिटल लाइब्रेरी बंदियों के सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और भविष्य के लिए तैयार करना है। पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से बंदियों में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। -राजेश यादव, जेल अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें