फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 265 करोड़ की धनतेरस, झूमा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धनतेरस पर शनिवार को बाजारों में मां लक्ष्मी की खास कृपा रही और शहर में 265 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया। सर्राफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में खरीदारी की धूम रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, सोने के जेवरात से लेकर गाड़ियों तक को हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर ज्वालानगर, मिस्टनगंज और सिविल लाइंस इलाके के बाजार सुबह से ही गुलजार रहे। यहां महिलाओं और पुरुषों ने अपनी पसंद के बर्तन खरीदे। स्टील की डिजाइनदार चम्मच, कटोरी और गिलास की खासी डिमांड रही। ज्वालानगर और मिस्टनगंज में बड़ी संख्या में लगी बर्तनों की दुकानों पर खूब रौनक रही।
व्यापारियों के मुताबिक, इस बार ग्राहकों ने स्टील से ज्यादा तांबे के बर्तन पसंद किए। तांबे के जग, गिलास और बोतलों की खूब बिक्री हुई। दोपहर तक बाजारों में भीड़ रही। शाम करीब सात बजे फिर से रौनक लौट आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जगह-जगह बैरिकेडिंग करनी पड़ी। वाहनों की संख्या ज्यादा होने के चलते यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें