फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, रोशनी से नहाया रामपुर

Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मंगलवार की रात रौशनी से जगमग हुआ रामपुर शहर। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक को सजाया गया है। रंग बिरंगी झालरों, कंडील और दीपों की रोशनी से हर घर-दुकान और मंदिर जगमग हो रहा है। दीपावली का पूजन शाम से शुरू होगा जो कि रात तक किया जा सकता है। 

रोशनी के त्योहार दीपावली पर मां लक्ष्मी के सपरिवार आगमन को लेकर हर घर सजाया गया है। मां लक्ष्मी के साथ ही गणेश जी, कुबेर जी की भी पूजा की जा रही है। धनतेरस के बाद छोटी दीपावली पर भी लोगों ने विधिवत पूजन किया। बुधवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा और मां लक्ष्मी से धन-संपदा के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली से पहले हर घर, मंदिर और दुकान तक झालरों की रोशनी से जगमग हो रही है। दीपावली का पूजन बुधवार शाम से शुरू होगा। पंडित नवनीत शर्मा बताते हैं कि पूजन का लाभ मुहूर्त शाम साढ़े चार बजे से शुरू    हो जाएगा। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे तक पूजन के लिए तमाम अच्छे संयोग के मुहूर्त रहेंगे। श्रद्धालु रात में करीब सात बजे से रात नौ बजे के बीच पूजन करें तो विशेष फलदायी रहेगा। इस दौरान शुभ लग्न रहेगा। दुकानों और घरों दोनों जगह इस दौरान पूजन किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें