फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोकतंत्र सुरक्षा सेनानी नारायण मिश्रा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा सेनानी नारायण मिश्रा का निधन
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। लोकतंत्र सुरक्षा सेनानी नारायण मिश्रा (81) का सोमवार की रात बरेली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। मंगलवार को मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनका जन्म बदायूं में हुआ था। 1965 में बरेली के मीरगंज स्थित राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुए थे। मिलक नगर पालिका परिषद में जल कर एवं गृह कर लागू न किए जाने को लेकर जनता के साथ सत्याग्रह चलाकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। धरने का परिणाम यह आया कि सालों साल मिलक नगर पालिका परिषद में जल कर एवं गृह कर लागू नहीं किया गया। लोकतंत्र सुरक्षा सेनानी नारायण मिश्रा ने अपने जीवन काल में संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन

यह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री, जेल विजिटर, राष्ट्रीय पार्षद, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आदि पदों पर रह चुके थे। इन्होंने अपने जीवनकाल में आकाशवाणी कलाकार एवं पत्रकार के रूप में भी कार्य किया था। मिलक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संस्थापक सदस्य के रूप में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इमरजेंसी के दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा के साथ काफी दिनों जेल में भी बंद रहे जिस वजह से सरकार द्वारा इन्हें लगातार पेंशन भी दी जा रही थी। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम अमन देवल, तहसीलदार राकेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला, गंगा शंकर पांडे, वीरेंद्र गोयल, प्रमोद सक्सेना, अजय सिंघल, संजय गंगवार, मुकेश पटेल, रामप्रकाश सेठ, राम गुप्ता, कौशल सक्सेना, अनेस अग्रवाल, कमला कांत शर्मा, संजीव सिंघल, बीना भारद्वाज, रजनी भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, बब्बू सिंह, हरिओम अग्रवाल, कपिल देव, सुरेश गंगवार, विमल सिंघल, ऋषि पांडे, डॉ. विवेक शुक्ला और ओमपाल आर्य सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें