फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डिलीवरी बॉय ने गायब कर दिया लाखों का माल, केस

Fri, 31 Oct 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरियर कम्पनी के डिलीवरी बॉय ने कोरियर के लिए आया लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में कोर्ट के आदेश पर तीन पर केस दर्ज कराया गया है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिकरौल निवासी दयाराम ने बताया है कि बरेली गेट स्थित आईडेंटिफाई प्लस कोरियर कंपनी में इंचार्ज है। उसके हब में 50 लड़के डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। जिसमें चार युवक संभल के थे।
विज्ञापन

हसरत अली, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अरशद है। इसमें मोहम्मद अरशद का नाम लड़का हब में अमित सैनी की आईडी से काम करता था। कंपनी के इंचार्ज का कहना है कि मोहम्मद अरशद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौका पाकर ओरिजनल आईटम निकालकर नकली आइटम रख दिए थे।
इसमें दो फोन भी शामिल है। एक फोन एप्पल 13 और दूसरा सैमसंग गैलेक्सी-एस 24 था। दोनों की मिलाकर कीमत 5 लाख 78 हजार रुपये हैं। बेईमानी की नियत से कोरियर का सारा सामान गायब कर दिया था। जानकारी होने पर पीड़ित ने जब आरोपी से संपर्क किया तो वह फोन नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद दयाराम ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने हसरत अली, मो. अरबाज, मो. इमरान, मो. अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें