फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दिल्ली एम्स के निदेशक ने आजम खां की हेल्थ रिपोर्ट जारी की, आवाज का नमूना देने के लिए फिट, जानें मामला

Mon, 01 May 2023 07:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के निदेशक ने कोर्ट को अवगत कराया है कि सपा नेता आजम खां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी आवाज का नमूना लिया जा सकता है।
विज्ञापन
आजम खां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2007 में टांडा थाने में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहा है। पिछले दिनों कोर्ट ने आजम खां की आवाज के नमूने लिए जाने के आदेश दिए थे। 17 अप्रैल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की दो सदस्यीय टीम कोर्ट पहुंची थी। आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि आजम खां बीमार हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दिल्ली एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर आदेश दिया कि आजम खां के स्वास्थ्य का परीक्षण कर अवगत कराए कि उनको कौन सी बीमारी है और उसको ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। कोर्ट के आदेश के बाद एम्स के निदेशक ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आजम खां पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनकी आवाज का नमूना लिया जा सकता है।

नफरती भाषण देने के मुकदमे की सुनवाई 08 मई को
सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में शहजादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। सोमवार को पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई टल गई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 08 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें