रामपुर। डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर में सात कॉलेजों में 650 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। शासन स्तर से दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस बार आवेदकों को आवेदन संशोधित करने का मौका नहीं मिलेगा। डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई, इसके माध्यम से ही नए सत्र में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के लिए इस प्रक्रिया में डायट के अलावा अन्य निजी कॉलेजों में डीएलएड की सीटें भरी जानी हैं। सीटें भरने के लिए इस बार प्राइवेट शिक्षण संस्थानों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करते समय फाइनल सेव से पहले अंकित जानकारी का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान सावधानी पूर्वक करना होगा। शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर व आवेदन का प्रिंटआउट 18 दिसंबर तक लिया जा सकता है।