फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो गोशालाओं सहित लाखों रुपये की वन संपदा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के सापनी और कनई कंडे में लगी भयंकर आग
विज्ञापन

ग्रामीण, वन कर्मियों, गृहरक्षक और दमकल कर्मियों ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के सापनी और कनई कंडे (ऊंचाई वाले क्षेत्र) में भयंकर आग लग गई। दो गोशालाएं और लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई। आग पर ग्रामीणों, वन, गृहरक्षक और दमकल कर्मियों ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

आग शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने जंगल का बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। पंचायत प्रधान सापनी कृष्णा नेगी ने आपदा प्राधिकरण रिकांगपिओ को इसकी सूचना दी। इसके बाद गृहरक्षा प्रथम वाहिनी के कंपनी कमांडर जय कुमार नेगी के नेतृत्व में गृहरक्षा विभाग के 10 जवानों की टीम और अग्निशमन चौकी सांगला के पांच कर्मी मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में ग्रामीण भी शामिल हुए। करीब 20 घंटे के बाद शनिवार दोपहर 2 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से सापनी के गुनथर कंडा और कनई के कुवी जंगल में करीब 30 कायल के पेड़ों सहित अन्य प्राकृतिक वन संपदा राख हो गई। इसके अलावा कनई के सुन देव नेगी और अनिल नेगी की दो गोशालाएं जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें