फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में 17 को आएगा फैसला

Sat, 08 Nov 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में फैसले के लिए 17 नवंबर की तारीख तय कर दी गई है। कोर्ट इस दिन इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है। वहीं दूसरी ओर यतीमखाना बस्ती मामले में गवाह के न आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दो पैन कार्ड रखने का मामला वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।अभियोजन की ओर से अंतिम बहस पूरी की जा चुकी है,जबकि बचाव पक्ष की बहस होनी शेष थी। शुक्रवार को इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता के पक्ष में अधिवक्ताओं ने बहस की। यह बहस कई घंटे तक चली,जिसके बाद यह बहस पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होगी। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई होगी। संभवत: अदालत के इस दिन इस केस का फैसला सुनाने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन गवाह के न आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें