रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च वारंट के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया। संभावना है कि बुधवार को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
जौहर यूनिवर्सिटी में रोड क्लीनर मशीन, किताबें, अलमारी और फर्नीचर बरामद करने के बाद पुलिस ने कोर्ट से सर्च करने के लिए वारंट की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने इस मामले में एडीएम को आदेश दिया था कि वो इस बात की रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि जौहर यूनिवर्सिटी में किन स्थानों के लिए सर्च वारंट चाहिए। कोर्ट के आदेश के बाद एडीएम सोमवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे और उन्होंने कई घंटे तक उन स्थानों को चिह्नित किया जहां के लिए सर्च वारंट चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में कोर्ट में दाखिल कर दी थी। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला नहीं सुनाया। संभावना है कि कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुना सकती है।