फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिजनों ने किया कानून कार्रवाई से इनकार

Sat, 24 Jul 2021 04:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

पटवाई थाना क्षेत्र के निस्वा गांव निवासी किसान नरोत्तम का 13 वर्षीय बेटा रोहित पड़ोस के गांव डोहरिया में बने तालाब में शनिवार सुबह को अपने साथी देवेंद्र, यशपाल, कृष्ण कुमार, गिरीश के संग नहाने के लिए गया था। नहाते समय गहरे पानी में रोहित का पैर चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
मृत किशोर को बाहर लेकर आता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में एक गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने पर साथियो ने शोर मचा दिया, जिस पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण करीब 3 घंटे बाद किशोर का शव निकाल पाए। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के निस्वा गांव निवासी किसान नरोत्तम का 13 वर्षीय बेटा रोहित पड़ोस के गांव डोहरिया में बने तालाब में शनिवार सुबह को अपने साथी देवेंद्र, यशपाल, कृष्ण कुमार, गिरीश के संग नहाने के लिए गया था। नहाते समय गहरे पानी में रोहित का पैर चला गया और डूब गया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब के अंदर से ग्रामीणों की मदद से रोहित के शव को निकाला गया। इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें