फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवती की अधजली लाश मिली

Thu, 16 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /  मसवासी रामपुर
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

घर से गायब किशोरी की अधजली लाश जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई। जैसे ही सूचना पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया।  वह घटना स्थल पर पहुंच गई। किशोरी के शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद गांव भूवरा निवासी ने मौके पर पहुंच कर अधजली किशोरी की लाश को अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की।
पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक युवक को नामजद कर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना हत्या के साथ ही ऑनर किलिंग की ओर भी इशारा कर रही है। पुलिस पूरे मामले की सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने मसवासी कस्बे से सटे मोहल्ला चाऊपुरा के जंगल स्थित लालता प्रसाद पुत्र हरस्वरूप के मिर्च के खेत में अधजली लाश पड़ी देखी तो लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  किशोरी के अधजले शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। और पास में ही खेत की मेड़ पर रखा पापलर व अन्य लकड़ियों का टुकड़ा जल रहा था। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।  
विज्ञापन


ग्राणीणों से शव की शिनाख्त को कहा। किसी ने भी मौके पर शिनाख्त नही की। आधे घंटे के बाद गांव भूवरा निवासी धूप सिंह मौर्य घटना स्थल पर पहुंचा और अधजले शव को देख कर उसकी शिनाख्त अपनी बेटी 16 वर्षीय राज रानी के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता धूप सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार गांव खुशहालपुर निवासी दलीप सिंह के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव जलाकर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का अधजला शव बरामद हुआ है पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें