फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं में मंडल में रामपुर दूसरे व 12वीं में पहले नंबर पर रहा

Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें रामपुर ने मुरादाबाद मंडल में 10वीं में 92.04 प्रतिशत के साथ दूसरा और 12वीं में 83.67 प्रतिशत के साथ मंडल में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

10वीं में पिछले साल के मुकाबले परिणाम अच्छा रहा। पिछले साल 10वीं में 90.21 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। जबकि इस बार 10वीं का परिणाम 92.04 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष 81.62 प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा है। वहीं रामपुर में बेटियों ने 10वीं में 94 प्रतिशत, जबकि 12वीं में 89.27 प्रतिशत सफलता हासिल की है। जबकि बेटों ने 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.72 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

मंडल का उत्तीर्ण प्रतिशत
जिला 10वीं 12वीं
मुरादाबाद 91.83 प्रतिशत 78.32 प्रतिशत
संभल 86.81 प्रतिशत 75.44 प्रतिशत
रामपुर 92.04 प्रतिशत 83.67 प्रतिशत
अमरोहा 94.27 प्रतिशत 77.60 प्रतिशत
बिजनौर 87.25 प्रतिशत 77.54 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें