पुराना गंज स्थित मर्कजी दर्सगाह एहले सुन्नत में जश्न--ए दस्तारे फजीलत का आगाज मौलवी मिस्वाहुल इस्लाम व मौलाना अजीरुद्दीन रजवी ने कुरान पाक की तिलावत से किया। फरहान बरकाती, मौलाना उस्मान मंजरी ने बारगाहे रिसालत में नात पाक पेश की।
पुरनिया (बिहार) से आए मौलाना डा. शहरयार खां कादरी ने कहा कि कुरान दुनिया के तमाम उलूम व कुनून का खजाना है। मारीशस( अफरीका) से आए मौलाना गुफरान रजा रिजवी ने कहा कि आज मजहबे हक की तरजिमानी सिर्फ मसलके रजा से होती है।
मुफ्ती शुऐब रजा नईमी बरेली ने कुरान की फजीलत बयान की। नाजिमे आला मौलाना सैयद मुफ्ती सैयद शाहिद अली रजवी ने सालाना कारगुजारी पेश की। जलसे की निजामत मौलाना वली मोहम्मद रजवी व मौलाना इस्लाम हसन रजवी ने की।
मौलाना सैयद उवैस मियां, मौलाना अब्दुल रकीब, मौलाना सईदुल कारी, शाहिद खां जमाली, सगीर अहमद रजवी, मौलाना सैयद जबीहउल्लाह, नाजिल रजा भी थे।