फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावों को लेकर दानिश अंसारी ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनावों को लेकर दानिश अंसारी ने किया मंथन
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
रामपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ व हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा की नगर निकाय चुनाव में सबको साथ लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है। सभी को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।
शनिवार की रात रामपुर पहुंचे अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम करना है। भाजपा सरकार के लिए नहीं जनता के लिए काम करती है यह भी बताया जाए। भाजपा सरकार के आठ साल के विकास कार्य और वर्तमान में चल रही निरंतर विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। राज्य में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को अवगत कराना होगा। सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और मुसलमानों के बीच संबंधों के बारे में बहुत सारी गलत धारणाएं बनाई गई हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए । अल्पसंख्यक भाजपा के प्रमुख अंग हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने पार्टी के विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वसीम खान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज, महामंत्री डॉ. यामीन पाशा, इमरान पाशा, ग्राम प्रधान अकील अहमद, मंडल अध्यक्ष नूर आलम, मुजम्मिल हुसैन और अफजाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें