न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
स्वार (रामपुर)। घर में अकेली विवाहिता से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू करदी है।
नगर की पीड़िता का कहना है कि 27 सितंबर को उसका पति दवाई लेने के लिए बाजपुर गया था। वह घर पर अकेली थी तभी उसके घर में अनेक लोग घुस आए और छेड़छाड़ करते हुए तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े भी फाड़ दिए गए। पति जब घर आया तब उसे घटना से अवगत कराया, जिसके बाद वह मसवासी चौकी पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस के आला अफसरों से गुहार के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर नगर के आठ लोगों के खिलाफ खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करली गई। कोतवाल शरद मलिक का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।