रामपुर। जिले में एक और महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि चमरौआ ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुखार आने पर जिला अस्पताल पहुंचकर डेंगू की जांच कराई थी। जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इस महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी के अनुसार किसी भी डेंगू मरीज की हालत गंभीर नहीं है। सभी का इलाज चल रहा है।