फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव का 'दंगल': मतदान से पहले सपा को झटका, आजम के करीबी रहे शानू भाजपा में शामिल

Mon, 21 Nov 2022 03:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बडा झटका लगा है। दरअसल आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे शानू ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
 
विज्ञापन
आजम के करीबी रहे शानू बीजेपी में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बडा झटका लगा है। दरअसल आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे शानू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रामपुर के दौरे पर हैं। भाजपा आजम खां के किले की घेरेबंदी करने में जुट गई है। इसी कढ़ी में भाजपा सपा में बड़ी सेंधमारी कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रामपुर पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे भूपेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने रामपुर पहुंचने के बाद आंबेडकर पार्क के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वो ज्वालानगर पहुंचे, जहां कार्याकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रास्ते में भी जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।


कई सपाइयों ने सोशल मीडिया के अकाउंट से हटाए आजम के साथ के फोटो
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। कई नेता खुलकर बोल रहे हैं। कुछ चुपचाप पाला बदल लेने की तैयारी में है। कुछ ही घंटों के अंदर सपा के कई नेता पाला बदल सकते हैं। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। कई सपाई लाल टोपी उतारकर भगवा पटका धारण करेंगे। हालांकि इनमें से कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है।

 

उपचुनाव के लिए सपा के प्रत्याशी के एलान के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। आजम खां के कई करीबियों ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से उनके साथ वाले फोटो हटा लिए हैं। आजम खां के एक समर्थक ने तो सोशल मीडिया पर एक बूढ़े शेर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता, शेर की मिसाल देना भी फिजूल है। इसका लोग अपनी-अपनी तरह से मतलब निकाल रहे हैं। आजम खां के एक करीबी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीर गायब है। आजम खां के साथ वाली पुरानी तस्वीरें भी उन्होंने हटा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें