फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट व करवा चौथ समारोह का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अलग-अलग संगठनों की ओर से दीवाली व करवा चौथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डांडिया नाइट में जमकर मौज-मस्ती की गई।
विज्ञापन

रोशन बाग में आयोजित डांडिया नाइट का उद्घाटन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व एसके गुप्ता ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सपना अधिकारी व वर्षा यादव ने दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की और सैश मेहंदीरत्ता ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। इसके बाद महिलाओं ने अलग-अलग समूहों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी समूहों में डांडिया का आनंद लिया। जिनके आधार पर डांडिया क्वीन, डांडिया किंग, डांडिया प्रिंसेज, डांडिया प्रिंस का चयन किया गया। इसके साथ ही बेस्ट कपल भी चुना गया।
इस अवसर पर बीना अग्रवाल, भावना गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, मीनू, मृदुला, मनोरमा, मयूरी, सोनिया गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रूपम गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, चारू समर्थ, नमिता गुप्ता, निशि अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अलका जैन, नीता जैन, रानी गुप्ता, रिचा अग्रवाल, शरद गुप्ता, राजीव गुप्ता, ललित जैन, विष्णु कपूर, रमेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, उषा मेंहदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लायंस क्लब रामपुर रेनबो चिराग इंटरनेशनल की ओर से करवा चौथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कन्वीनर बबीता सिंघल और पारुल गुप्ता ने सभी सदस्यों का मनोरंजक प्रोग्राम द्वारा मन मोहा। सरप्राइज उपहार द्वारा सबको खूब गिफ्ट बांटे गए।गेम में मधु अग्रवाल और अंता गुप्ता विजयी रही। गेस्ट ने डांडिया डांस द्वारा खूब मस्ती की।इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में करवा चौथ क्वीन पूजा अग्रवाल चुनी गईं। इस दौरान अध्यक्ष सरिता विश्नोई, निर्मल कौर, लता भाटिया, सरोज भाटिया, कविता भाटिया, डिंपल गुप्ता, बीना भगत, नीता गुप्ता, नीना साहनी, किप्पी कंधारी, शारदा नरूला, रमा जैन, रमा अग्रवाल, मधु गुप्ता, बीनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें