फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली टूटी

Fri, 15 Jun 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में आंबेडकर पार्क लगी बाबा साहब की प्रतिमा की अंगुली शरारती तत्वों ने तोड़ दी। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली किसी शरारती तत्व ने तोड़ दी। जानकारी मिलने पर दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने  मौके पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
 
आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी  है। दोपहर किसी की नजर प्रतिमा की अंगुली पर पड़ी। अंगुली टूटी थी,   इससे खलबली मच गई। जानकारी मिलने के बाद दलित संगठनों के लोग भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। यह देख् पुलिस  और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


   सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश व सीओ सिटी ओपी आर्य ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। दलित संगठन के कार्यकर्ता अंगुली तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे,जिस पर इस मामले में अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अफसरों के आश्वासन के बाद क्षतिग्रस्त अंगुली के स्थान पर दूसरी अंगुली लगा दी गई। इस दौरान अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया,जिसमें आंबेडकर पार्क की सुरक्षा को चौकीदार की तैनाती करने के साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह बादल, संजय सागर, दिनेश पाल सिंह, अशोक रावत, नरेश कुमार, कुलभूषण गौतम मौजूद रहे। आदि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया,जिसमें प्रतिमा की अंगुली तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की। अमर आदिवासी, राजाराम, अशोक रावत,  विशेष कुमार, राजू मौजूद रहे। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त अंगुली के स्थान पर दूसरी अंगुेली लगा दी गई है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाटव महासभा ने आंबेडकर पार्क स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने की निंदा की। ज्ञापन सौंपकर घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन पर महेश सागर, रविन्द्र सिंह रवि,  संजय सागर, रतेंद्र सिंह रवि, अमरपाल, नेकपाल, नरेश आदि के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें