फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरसौल गांव के तीन घरों में डाका, परिजनों को पीटा 

Tue, 21 Feb 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद के खरसौल गांव में लूट के बाद गमजदा बैठे परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव में बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोलकर नगदी सहित साढ़े तीन लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृह स्वामियों के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसको लेकर लूट के शिकार लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। 
 
 शाहबाद थाना क्षेत्र के खरसौल गांव में रविवार की रात 12 नकाबपोश बदमाशों ने इसरार के मकान पर धावा बोल दिया और दीवार फांदकर बदमाश उसके घर में जा घुसे। घर में घुसते ही बदमाशों ने इसरार को चारपाई पर ही गन प्वाइंट पर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उससे कमरे की चाबी लेकर घर में लूटपाट करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने उसके घर से पांच हजार की नकदी सोने चांदी के जेवर सहित करीब सवा लाख का सामान लूट लिया। लूटपाट के दौरान इसरार ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर उसको कमरे में डाल दिया। साथ ही बदमाशों ने उसकी पत्नी सलमा के कानों से कुंडल और पैरों से पाजेब खींच ली। 
विज्ञापन


इसरार के घर आधी रात में शोर मचता देख पिता भूरा ने आवाज दी तो बदमाश उनके घर में भी जा घुसे और तमंचे से धमकाते हुए घर में रखी सात हजार की नकदी, सोने
चांदी के जेवर सहित करीब 70 हजार का घरेलू सामान लूट लिया। इस बीच बदमाश भूरा को पकड़कर दो मंजिल मकान में रह रहे उसे छोटे बेटे नईम के पास ले गए और उससे आवाज दिलवाकर मकान की किवाड़े खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों को देख नईम ने घर का दरवाजा नहीं खोला। तो बदमाशों ने नईम को उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पिता की हत्या की धमकी से भयभीत होकर नईम ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने नईम व उसकी पत्नी आसकारा को तमंचों के बल पर कब्जे में लेकर कमरे में लूटपाट करनी शुरू कर दी और उनके घर से 2200 रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर, मोबाइल फोन सहित करीब डेढ़ लाख का माल लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो पास पड़ोसी पहुंचे। फोनकर लूट की जानकारी थाना पुलिस व 100 नंबर को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस गांव जा पहुंची। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें