फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर डाका, दहशत

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
दानिश आलम के घर हुई बदमाशों द्वारा की गयी लूट पाट की घटना के बाद मौके पर जानकारी देती घर की महिलाए
विज्ञापन

विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने शहर के गंज इलाके में धावा बोलकर एक कारोबारी के घर में लूटपाट की विरोध करने पर परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। दस बदमाश बताए जा रहे हैं जिसमें छह बाहर खड़े रहे और चार नकाबपोश अंदर घर में घुसकर एक लाख रुपये की नगदी और सात तोले सोने के आभूषण निकालकर ले गए। 

शहर के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालाब निहालुउउदीन के रहने वाली फरजाना  अपने दो बेटे दानिश व शावेज के साथ रहती हैं। उसके दोनों बेटे बुरका बनाने और बेचने का कारोबार करते हैं। रोजाना की तरह सोमवार की रात  को अपने  परिवार के साथ वह घर में सो रही थीं कि आधी रात गए चार नकाबपोश  बदमाश उसके घर में आ घुसे। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने फरजाना व उसके बेटों को चाकू व तमंचे के बल पर उठाकर एक जगह बैैठा  लिया। उसके बाद बदमाशों ने फरजाना के कानों के कुंडल उतरवा लिए। बाद में  बदमाशों ने पूरे घर को खंगालते हुए वहां से एक लाख नकदी व सात तोले जेवर सहित करीब चार लाख का माल समेट कर ले गए। इस बीच दानिश के विरोध करने पर बदमाशों ने उसको पीटकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के  लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी  आ गई। पुलिस मौके का निरीक्षण करके वहां से चली गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने  रिपोर्ट  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुुलिस ने इस मामले में  तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर  दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें