फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा से बच्चों ने जमाया रंग

Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सींगनखेड़ा के सिमरा पब्लिक स्कूल में बच्चों की ओर से लगाए गए स्टाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
सिमरा पब्लिक स्कूल सींगनखेड़ा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए रंग जमा दिया। इस दौरान बच्चों ने मेला लगाया, जिसमें स्टाल लगाए गए और खेलकूद के सामान भी रखे गए।

सींगनखेड़ा स्थित सिमरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सीमा आरिफ ने की। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बच्चों ने नात, कब्बाली के साथ ही गीत व संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने गीत गजल सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही स्कूल में मेला भी लगाया,जिसमें बच्चों ने खाने पीने के आइटमों के स्टाल लगाए गए,जिसमें बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों ने इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के जरिए लोगों को जागरुक किया। इसके अलावा यहां पर खेलकूद के भी स्टाल लगाए गए,जिसमें बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। 
इस दौरान लकी ड्रा भी निकाला गया। लकी ड्रा मुबारक अली के नाम पर निकला। इसके साथ ही अन्य को भी इनाम बांटे गए। इस मौके पर रामपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राशिद खां ने भी बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों से एक जुट होकर शिक्षित होने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रबंधक सैयद आरिफ मियां ने भी बच्चों का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन


पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुशताक, जुल्फेकार अली, शौकत अली, शुजात, आसिम अली, हिदायत अली, अफसर, मेहरबान, नक्शे अली, इकरार अहमद, मुनव्वर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें