नया साल बर्ष 2019 का लोगों ने एक दूसरे का अभिनंदन कर स्वागत किया। नजरों से दूर रहने वालों को फोन और एसएमएस के जरिए बधाई देकर पूरे साल खुश रहने का संदेश दिया।
सोमवार की रात घड़ी की सुई जैसे ही 12 के अंक पर पहुंची कि लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। घरों में रखे और लोगों की जेबों में फोन घनघनाने लगे।
जब शुरु हुआ बधाई देने का सिलसिला तो तमाम लोग प्रतीक्षा की सूची में आने लगे। देर रात यूं ही एक दूसरे को बधाई देने का क्रम चलता रहा। वहीं, तमाम युगलों ने भी अपने चाहने वालों को बधाई देने के लिए छतों, कालोनी के पार्कों और सूनसान स्थानों का सहारा लिया। घरों में छोटों ने अपने पूज्यनीय लोगों के चरण स्पर्श कर नव वर्ष के लिए आशीर्वाद लिया।
बच्चों ने नाच गाकर जमकर मौज मस्ती की। मंगलवार को पूरे दिन एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। नगर के कस्बा राजपुर रोड की प्रकाश कालोनी स्थित उदय सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में नववर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बीआरपी हरिराम दिवाकर ने फीता काटकर किया।
प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ने स्वागत भाषण व प्रधानाचार्या अरुणा तिवारी ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। छात्र छात्राओं ने संगीत की मधुर धुन पर संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लकी ड्रा भी निकाला गया और सभी ने सजे स्टालों पर खानपान का आनंद लिया। इस मौके पर मोनू तिवारी, शुभ्रा तिवारी, रंगोली तिवारी, गीता रानी, अनीता राठौर, रेखा गुप्ता, यासमीन महताब आदि ने सभी को नए साल की बधाइयां दी। संचालन सुमायरा और एसपी तिवारी ने किया।