फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी लोकगीतों से मचाई धूम

Sun, 25 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय जन चेतना समिति की ओर से अलंकरण और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुमाऊंनी लोकगीतों और नृत्यों के बीच मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन



नगर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, जगदीश चंद्र, एनएस शाह और दिनेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अल्मोड़ा के जयनंदा लोक कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीत प्रस्तुत किए।


इनमें बेड़ पाको बार मासा, घुघुती न बासा, मोहना मोहना गीत पर खूब तालियां बजीं साथ ही पंडाल में मौजूद लोग भी थिरकने लगे। इसके बाद लता पांडे की टीम ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विभिन्न परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन



कार्यक्रम संयोजक एमसी जोशी ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष पर्वतीय समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करती है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र राजेश्वरी ने किया। इस दौरान पीसी जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, दीप जोशी, आरसी जोशी, डीके बहुगुणा, हरीश धोनी, पूरन, संजय शर्मा, हरीदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें