फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूईटी : पहले दिन 366 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से कंबाइंड यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) जिले के तीन विद्यालयों में शुरू हो गई। चार पालियों में हुई परीक्षा के पहले दिन 366 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। परीक्षा 18 मई तक तक हर रोज चार पालियों में कराई जाएगी।एनटीए की ओर से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए हर साल सीयूईटी का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों को देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सरकार की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रामपुर में पहली बार तीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार को शहर के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी अकादमी और व्हाइट हाल स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया। चार पालियों में हुई परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें परीक्षार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
पहले दिन हुई परीक्षा में पंजीकृत एक हजार परीक्षार्थियों में से 366 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के जिला कोआर्डिनेटर एवं सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक के अनुसार परीक्षा चारों शिफ्ट में हुई। यह परीक्षा 18 मई तक हर रोज होगी। बुधवार की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





बोले परीक्षार्थी
-
अंग्रेजी का पेपर कठिन था, लेकिन फिर भी हल कर दिया। उम्मीद है कि चयन हो जाएगा। - अंशिका
-
प्रवेश परीक्षा का पेपर थोड़ा कठिन था, इसलिए समय लगा। हालांकि पेपर को पूरी तरह हल कर दिया। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।- पाखी

पेपर को लेकर काफी तनाव था। हालांकि, परीक्षा ठीक हुई है। अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। - अक्सा
-

पेपर कुल मिलाकर ठीक हो गया।। उम्मीद है कि अच्छी यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल जाएगा। - ज्योति

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें