फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी

Mon, 15 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
सीआरपीफ की परीक्षा के बाद रविवार को परीक्षार्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर दिखी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ में भर्ती के लिए रविवार को हजारों बेरोजगारों की भीड़ सड़क पर उमड़ आई। जिले के डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों पर सात हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद उमड़ी भीड़ को लेकर परीक्षा केद्रों से लेकर स्टेशन और रोडवेज तक आपाधापी मची रही। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। रेलवे स्टेशन पर अव्यस्थाएं छाए रहने से हंगामा भी हुआ। इस दौरान आम यात्री परेशान दिखे।      

सीआरपीएफ में फालोवर व ट्रेडमैन पद के करीब 65 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा के लिए यूपी व उसके आसपास के प्रदेशों तक से युवा रामपुर पहुंचे थे। खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी जिलों के तमाम युवक परीक्षा के लिए शनिवार की रात में ही यहां पहुंच गए। सुबह दस बजे से शहर के राजकीय हामिद इंटर कालेज,राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, रजा इंटर कालेज समेत 18 परीक्षाकेंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


दो घंटे की परीक्षा के दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य अफसरों ने मौका मुआयना किया। पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौका मुआयना करते रहे। परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कहीं भी किसी के नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। परीक्षा छूटने के बाद सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न मिलने पर हंगामा हुआ तो रोडवेज बस स्टैंड पर भी बसे नहीं मिली,जिसकी वजह से परीक्षा देने आए तमाम परीक्षार्थी दिक्कत महसूस करते रहे। परीक्षा के बाद जिसे जिस वाहन में जगह मिली उसमें सवार होते चले गए। टिकट घर व पूछताछ केंद्र पर भी हंगामा होता रहा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसर दौड़ लगाते रहे।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें