फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अगस्त को आतंकी पेश करेंगे आरोपों पर सफाई

Fri, 06 Jul 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के आरोपियो की कोर्ट में पेशी के दौरान मौजूद पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सभी आरोपी 13 अगस्त को अदालत में पेश होकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर अपनी सफाई पेश करेंगे। अदालत ने इस तरह के आदेश बचाव और अभियोजन पक्ष को दिए हैं। अदालत इस मामले की सुनवाई अब 13 अगस्त को करेगी। 

31 दिसंबर 07 की रात आतंकियों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला बोलते हुए सात जवानों समेत आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। खुलासे में जुटी टीमों ने हमले के 40 दिन बाद पाकिस्तानी आतंकी इमरान शहजाद, मुहम्मद फारूख समेत शबाउद्दीन उर्फ सबा, फईम, जंगबहादुर, मुहम्मद शरीफ, मुहम्मद कौसर और गुलाब खां को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में गवाही पूरी हो चुकी है। अब सभी आरोपियों को अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई पेश करनी है। बृहस्पतिवार  को पाक आतंकियों समेत सभी आतंकियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर सभी आरोपियों की पेशी हुई। 
विज्ञापन


 सहायक शासकीय अधिवक्ता इरफान अहमद ने बताया कि कोर्ट ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 13 अगस्त को आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। इसके लिए अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष को बयान दर्ज कराने को कहा है। बताया कि इस मामले की सुनवाई अब 13 अगस्त को होगी। पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें