फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा-बारिश ने खेतों में बिछाई गेहूं की फसल

Fri, 10 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों के  माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गए। किसानों ने बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी खौफ सता रहा है। बारिश से आलू और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा। 

दो दिन पहले मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पूरवी हवा चलने से आसमान पर उमड़-उमड़ कर बादल छाने लगे। बुधवार की रात आसमान पर काले बादल छाए और गरज के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा भी चलने लगी। मौसम को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गए। किसानों को बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी डर सताने लगा। चूंकि इस वक्त गेहूं फसल पकने को तैयार है।
विज्ञापन


ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश और ओले पडने का डर बना रहता है। हालांकि ओले तो नहीं पड़े। लेकिन तेज हवा के  साथ हुई हारिश से सरसों, लाही, लहसुन और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा। इस वक्त तमाम खेतों में आलू खुदा पड़ा है। बारिश पडने से खुदे आलू को भी नुकसान होने की आशंका है। 
विज्ञापन



सैदनगर क्षेत्र में तेज हवा के साथ आई बारिश से हकीमगंज, इमरता, बजावाला, खौद, नगलिया, रतनपुरा, रतनपुरी, आंगा, नौरंगपुर, ढक्का हरैटा, धनुपुरा, रनुआ नगला, सहरिया, कुचैटा, करनपुर, देवरनिया, काशीपुर, कैसरपुर, आंगा गांवों में तिलहनी और आलू की फसल में भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं -कहीं गेहूं की फसल भी गिर गई। किसानों को कहना है कि तेज बारिश के साथ अगर ओले पड़े तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें