फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से लबालब हुईं फसलें 

Mon, 13 Aug 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
डिपो में जलभराव पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शनिवार  की रात्रि  से हुई  बारिश के बाद रविवार को भी पूरा दिन होती रही तेज बारिश के बाद नगर के गली-गलियारों में जलभराव हो गया ।नाले-नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया ।       

शनिवार की देर रात से ही आसमान में काले बादल छा गए । पूरी रात बारिश होती रही। रविवार को भी पूरे दिन हुई तेज बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया ।नाले चोक होने के कारण नाले नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया ।ज्यादातर जलभराव की समस्या से मोहल्ला चक स्वार, मुख्य बाजार,नई बस्ती,पंजाबी कालोनी के लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। मसवासी में रविवार की सुबह से ही भारी बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बारिश से कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बारिश से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वहीँ भारी बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।  

सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बदहाल रही। सैदनगर में भी जमकर बारिश हुई,जिससे गांव में जलभराव हो गया। सैदनगर क्षेत्र के हकीमगंज, सींगनखेड़ा, जगतपुर, खंडिया, लालपुर, रतनपुरा शुमाली, मुरसैना, इमरता, मिलक अब्बू खां, बड़ापुरा शुमाली समेत अन्य गांव में जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दढ़ियाल और धमोरा में भी बारिश की वजह से जलभराव हो गया,जिसकी वजह से लोग   परेशान रहे।        
विज्ञापन


 रामनगर डैम से छोड़े गए पानी पटवाई क्षेत्र के घोसीपुरा, सालेहपुर, मदारपुर, चंदनपुर, कूप में अपरजिलाधिकारी उमेश कुमार मंगला, मिलक एसडीम राकेश कुमार गुप्ता, सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह और पटवाई थानाध्यक्ष राधेश्याम ने गांवों का निरीक्षण किया। साथ ही सालेहपुर गांव में कुछ मकान कोसी की जद में आ रहे है जिसको लेकर अधिकारियों ने पहुंचकर सालेहपुर के ग्रामीणों के सतर्क रहने के लिए अपील की।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें