शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा गांव में बदमाशों ने पशु चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा निवासी गांव निवासी कुंवर पाल सिंह पुत्र गंगा सिंह मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर उसे बेचने जा रहा था। इस बीच दबका गांव की पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी जब उसने बदमाशों को जाते वक्त टोक दिया। बताया जाता है कि यह तीनों बदमाश पशु चोरी कर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके मुंह पर टॉर्च मारी, जिसका विरोध करने पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आनन-फ़ानन परिजन मौके पर पहुुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अंशुमाली ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।